यूपी में 7,068 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और 21,540 सहायिकाओं की होगी भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के हजारों रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार प्रदेश में 7,068 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा 21,540 आंगनबाड़ी सहायिका के संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिलों से रिक्त पदों का अद्यतन विवरण मांगा गया है।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक हर्षिता माथुर ने निर्देश दिए हैं कि अप्रैल माह में 62 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों का जिलेवार ब्योरा तैयार कर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक स्थलों, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे तथा विभागीय पोर्टल पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

विभाग ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 से गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत और वाराणसी जिलों में चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इन छह जिलों में पिछले दो वर्षों से भर्ती लंबित रहने पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
नौकरी