यूपी के परिषदीय स्कूलों में 24 जून तक बढ़ाया गया ग्रीष्मकालीन अवकाश, 25 जून से शुरू होगा पठन-पाठन

लखनऊ, 16 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जबकि 25 जून 2026 से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।

आदेश में कहा गया है कि पिछले वर्षों में अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर विद्यालय बंद करने के निर्देश देने पड़ते थे। इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पूरे प्रदेश के लिए एक समान व्यवस्था लागू की गई है।


विद्यालय खुलने से पहले आवश्यक तैयारियों के लिए 22, 23 और 24 जून को शिक्षक एवं शिक्षा मित्र विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान समय-सारिणी, मिड-डे मील, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, साफ-सफाई, खेल सामग्री तथा स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन भी किया जाएगा।


शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि आरटीई अधिनियम के तहत निर्धारित शैक्षिक सत्र में न्यूनतम 220 कार्य दिवस सुनिश्चित किए जाएं और बेसिक शिक्षा परिषद स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर अनुपालन कराया जाए।

आदेश देखें–

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
Search