बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रमुख मांगें

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रमुख मांगें

परिषदीय शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों के समाधान की मांग लगातार उठाई जा रही है। शिक्षकों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—

1. पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो
परिषदीय विद्यालयों में पांच वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को जल्द से जल्द पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाए।

2. GIS कटौती की राशि वापस की जाए
1 अप्रैल 2014 अथवा उसके बाद नियुक्त शिक्षकों से समूह बीमा (GIS) के नाम पर प्रति माह जमा कराई गई 87 रुपये की राशि को अविलंब वापस किया जाए।

3. अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए
शीतकालीन अवकाश के दौरान SIR में BLO ड्यूटी तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश में जनगणना कार्य करने वाले शिक्षकों को शासनादेश के अनुरूप अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह 30 दिन की EL का लाभ नहीं मिलता है, इसलिए इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए।

4. NPS में राज्यांश जमा किया जाए
जिन शिक्षकों का NPS अंशदान नियुक्ति के समय से प्रारंभ नहीं हो पाया, उनके खातों में 13 फरवरी 2019 के शासनादेश के अनुसार राज्यांश की राशि एकमुश्त जमा की जाए।

5. सामूहिक बीमा सुविधा लागू हो
1 अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के लिए समूह बीमा (Group Insurance) की कटौती एवं लाभ की व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए।

6. राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं मिलें
शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति पितृत्व अवकाश, अर्जित अवकाश, ग्रेड-पे के अनुरूप मकान किराया भत्ता (HRA) तथा अन्य सेवा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएं।

Leave a Comment

Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
Search