पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा तीन अक्टूबर को, 404 पदों के लिए होगी स्क्रीनिंग परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पशुधन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 404 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की तिथि और परीक्षा योजना जारी कर दी है। आयोग के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।


आयोग ने परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और योजना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार की होगी, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक निर्धारित किए गए हैं, इस प्रकार परीक्षा कुल 450 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे रखी गई है।


परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित हैं। वहीं दूसरे भाग में अभ्यर्थियों के संबंधित विषय (वेटरिनरी साइंस) से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पाठ्यक्रम का अध्ययन करें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
नौकरी