भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय बदला, सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित होंगे स्कूल


फर्रुखाबाद, 29 जून 2026। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) फर्रुखाबाद ने सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त, मदरसा तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय आगामी आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।


बीएसए ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, शिक्षा निदेशक (बेसिक), मुख्य विकास अधिकारी, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
नौकरी