दम्पति शिक्षकगण विशेष ध्यान दें (शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया)

दम्पति शिक्षकगण विशेष ध्यान दें

शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया में आवेदन करने से पहले दम्पति शिक्षक साथी सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

आज महानिदेशक श्रीमती मोनिका रानी, निदेशक श्री अनिल भूषण चतुर्वेदी तथा सचिव श्री सुरेंद्र तिवारी द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि पति-पत्नी श्रेणी के अंतर्गत स्थानांतरण हेतु आवेदन करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। यदि वर्तमान में पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है, तो बिना आवश्यकता के आवेदन करने से बचें।

अधिकारियों के अनुसार, यदि दम्पति में से कोई एक स्थानांतरण के लिए आवेदन करता है, तो शिक्षक-छात्र अनुपात की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संबंधित पति या पत्नी को उस जनपद में भेजा जा सकता है, जहाँ शिक्षकों की अपेक्षाकृत अधिक आवश्यकता होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
नौकरी