यूपी में मौसम का कहर: 15 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट, कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके तहत 30 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 40 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के जिलों में मौसम का प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक के झोंके चलने की संभावना है।
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में सबसे तेज अंधड़ की आशंका जताई गई है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर समेत कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर और बस्ती सहित प्रदेश के अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि तेज आंधी और वज्रपात के समय खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
नौकरी