प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीएससी पार्ट-III (शैक्षणिक सत्र 2025-26) की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके कनौजिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in� पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने छात्रों से केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही परिणाम देखने की सलाह दी है। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विभाग या परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। अब विद्यार्थी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी में जुट सकेंगे।










