नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और एडवांस डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (एडीओपी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी-पीजी 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने एनटीए आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के रूप में करना होगा। सीटों की संख्या, पात्रता और अन्य विवरण विश्वविद्यालय के ई-प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 15 जून
पहली मेरिट सूची जारी – 23 जून
प्री-एनरोलमेंट एवं शुल्क जमा – 23 से 25 जून
दूसरी मेरिट/सुपरन्यूमेरी सीट सूची – 1 जुलाई
प्री-एनरोलमेंट एवं शुल्क जमा – 1 से 3 जुलाई
फिजिकल वेरिफिकेशन – 6, 7, 8, 9, 10, 13 और 14 जुलाई
अंतिम अवसर हेतु सहमति प्रक्रिया – 20 से 22 जुलाई
अंतिम मेरिट सूची जारी – 28 जुलाई
प्री-एनरोलमेंट एवं शुल्क जमा – 28 से 30 जुलाई
फिजिकल वेरिफिकेशन – 3 और 4 अगस्त
प्रवेश की अंतिम तिथि – 7 अगस्त
सीओएल में भी कई नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) में 17 जून से एमबीए सहित कई व्यावसायिक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके अलावा जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं में एक वर्षीय प्रमाणपत्र और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों का संचालन विभिन्न विभागों के सहयोग से किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई




