SSC GD 2026: प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, 20 जून तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ (SSF) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से इन्हें देख सकते हैं। �

एसएससी द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 27 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब आयोग ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान करने और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो चुनौती प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। �

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 15 जून 2026 शाम 6 बजे से 20 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। �

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के दौरान दिखाई देने वाले क्रम से अलग हो सकता है, लेकिन संबंधित शिफ्ट के सभी अभ्यर्थियों के लिए उत्तर समान रहेंगे। परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा चुने गए उत्तर सही प्रकार से प्रदर्शित होंगे।
आयोग ने यह भी कहा है कि डाउनलोड किया गया प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्ममूल्यांकन के लिए होगी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की उपलब्ध नहीं रहेगी। �

आधिकारिक वेबसाइट: SSC की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। �

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join
Home
शिक्षा विभाग
GK सवाल
Search